ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

चलती ट्रेन में रची खौफनाक साजिश, बीच रास्ते उतारकर दरिंदगी... गया गैंगरेप कांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के गया जिले में चलती ट्रेन से जुड़ा एक सनसनीखेज अपराध सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को हिला दिया। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कार्रवाई...

चलती ट्रेन में रची खौफनाक साजिश, बीच रास्ते उतारकर दरिंदगी... गया गैंगरेप कांड के पांच आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में सामने आए चर्चित ट्रेन गैंगरेप कांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि इस मामले में गया पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक ओर जहां लोगों में आक्रोश पैदा किया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भी चर्चा हो रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में घटी, जहां पीड़िता की पहचान आरोपियों से ट्रेन के अंदर ही हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले बातचीत के जरिए युवती का विश्वास जीतने की कोशिश की और फिर सुनियोजित तरीके से उसे अपने जाल में फंसा लिया। यात्रा के दौरान ही आरोपियों ने पूरी साजिश रच ली थी।


जैसे ही ट्रेन बेलागंज थाना क्षेत्र के नियामतपुर हॉल्ट के पास पहुंची, आरोपियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को बीच रास्ते में रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने युवती को झांसा दिया कि उसका गंतव्य स्टेशन आ चुका है और उसे यहीं उतरना है। इस झूठी बात पर भरोसा कर युवती ट्रेन से नीचे उतर गई, जो उसके लिए खतरनाक साबित हुआ।


ट्रेन से उतरते ही चार युवक उसे अपने साथ सुनसान इलाके की ओर ले गए। वहां पहले से ही एक अन्य युवक को बुला लिया गया था। इसके बाद पांचों आरोपियों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और युवती को असहाय अवस्था में छोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही गया पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसमें बेलागंज थाना की पुलिस को भी शामिल किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय जानकारी के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर महज 24 घंटे के भीतर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चार युवक गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल आपसी संपर्क और साजिश रचने में किया गया था।


नगर पुलिस अधीक्षक किरण कुमार कोटा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।


यह घटना समाज और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। खासकर ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जरूरत है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


(गया जिले से नितम राज की रिपोट)