ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गांधी सेतु का कायाकल्प, 15 जून से एक लेन पर शुरू होगा परिचालन

PATNA : उत्तर बिहार को राज्य के अन्य इलाके से जोड़ने के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले गांधी सेतु का कायाकल्प हो गया है। गांधी सेतु के स्टील स्ट्रक्चर का काम चल रहा है और आगामी 15 जून

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : उत्तर बिहार को राज्य के अन्य इलाके से जोड़ने के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले गांधी सेतु का कायाकल्प हो गया है। गांधी सेतु के स्टील स्ट्रक्चर का काम चल रहा है और आगामी 15 जून तक इसके एक लेन पर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। गांधी सेतु के नए स्ट्रक्चर के निर्माण का काम लगभग पूरा होने वाला है और फिलहाल इस पर अलकतरा पिचिंग का कार्य चल रहा है। 


पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने कहा की आगामी 15 जून से स्टील स्ट्रक्चर वाले नए गांधी सेतु की एक लाइन पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। निर्माण एजेंसी एफकॉन्स और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 15 जून से इसे चालू करने का लक्ष्य रखा है। गांधी सेतु का निर्माण साल 1982 में हुआ था और इस पर 87 करोड़ रुपए की लागत आई थी लेकिन बाद में इसकी हालत बिगड़ती गई और अब इसके सुपर स्ट्रक्चर को बदलने में 1372 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।


5.5 किलोमीटर लंबे गांधी सेतु की स्थिति बिगड़ने के बाद बिहार सरकार ने लगातार केंद्र से इसकी मरम्मत को लेकर गुहार लगाई। राहत की बात रही की पटना से उत्तर बिहार के लिए जेपी सेतु पर परिचालन शुरू हो गया। उसके बाद गांधी सेतु की मरम्मत का काम शुरू हुआ था। इस लेन पर काम पूरा होने के बाद अगले साल के अंत तक दूसरे लेन का काम भी पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।