ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

इस्तीफा देने के बाद भी काम कर रहे नियोजित शिक्षकों पर FIR का आदेश, वेतन की भी होगी वसूली

PATNA : इस्तीफा देने के बाद भी काम कर रहे नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों पर FIR दर्ज कराने का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस्तीफा देने के बाद भी काम कर रहे नियोजित शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों पर FIR दर्ज कराने का आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है.

इसके साथ ही नियोजन इकाई और जिम्मेदार पदाधिकारियों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से तीन दिन के अंदर जांच कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. इस बाबत आरके महाजन ने आदेश करते हुए कहा है समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि त्यागपत्र देने के बाद भी कई शिक्षक काम कर रहे हैं और वेतन ले रहे हैं. त्यागपत्र देने के बाद भी काम करना वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी है. ऐसे लोगों से अब तक किये गये वेतन भुगतान की वसूली की जायेगी. 

बता दें कि 2005 से 2014 के बीच हुए शिक्षक नियोजन में काफी  गड़बड़ियां पायी गयी थी. जिसके बाद 22 जून, 2015 को आदेश जारी किया गया था कि फर्जी प्रमाणपत्र के माध्यम से नौकरी करने वाले स्वेच्छा से समय सीमा के अंदर नौकरी से त्यागपत्र देते हैं, तो उन्हें  माफी दी जायेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी. लेकिन कई शिक्षक त्यागपत्र देने के बाद भी नौकरी कर रहे हैं और वेतन भी ले रहे हैं.