ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

ED Raid: बिहार में ईडी का बड़ा एक्शन...सामान्य प्रशासन विभाग के 'अंडर सेक्रेट्री' और माफिया 'रिशु श्री' के कई ठिकानों पर छापा, हरियाणा-गुजरात के विभिन्न लोकेशन पर रेड

प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार, हरियाणा और गुजरात में माफिया रिशु श्री और उससे जुड़े लोगों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। पटना के अंडर सेक्रेट्री विनोद कुमार सिंह और रिशु श्री के CA अविनाश कुमार के आवास पर भी रेड हुई।

ED Raid Bihar, रिशु श्री ED रेड, विनोद कुमार सिंह पटना, ED Raid Muzaffarpur, General Administration Bihar ED, रिशु श्री माफिया, Avinash Kumar CA, ED Raid Patna, ED Raid Panipat, ED Raid Surat
विनोद कुमार सिंह और रिशु श्री की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार-हरियाणा और गुजरात में बड़ी कार्रवाई की है. बिहार का चर्चित माफिया रिशु श्री और उससे जुड़े लोगों के नौ ठिकाने पर ED ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ईडी ने पटना, मुजफ्फरपुर ,पानीपत, सूरत समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी की है.  

पटना मुजफ्फरपुर के साथ हरियाणा के पानीपत और गुजरात के सूरत में ED ने छापेमारी की है. पटना में सामान्य प्रशासन विभाग के अंडर सेक्रेट्री के ठिकानों पर भी ईडी की रेड हुई है. अंडर सेक्रेट्री विनोद कुमार सिंह के गोला रोड स्थित आवास समेत पटना के छह ठिकाने पर रेड हुआ है. विनोद कुमार सिंह समान्य प्रशासन विभाग में संविदा पर अंडर सेक्रेट्री के पद कार्यरत हैंं.  विनोद कुमार सिंह रिशु श्री के इशारे पर सामान्य प्रशासन के माध्यम से छोटे कर्मचारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग करवाने का काम किया करता था. 

वहीं, रिशु श्री के CA अविनाश कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी ED ने छापेमारी की है. माफिया रिशु श्री से जुड़े पटना, पानीपत, सूरत के ट्रेवल एजेंट के ठिकाने पर ED की रेड की गई है. बता दें, रिशु श्री जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस का बेहद करीबी है. पिछले महीने विशेष निगरानी इकाई ने ईडी की रिपोर्ट पर रिशु श्री व अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया था. 




रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता