ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Earthquake in Bihar: दिल्ली के बाद हिला बिहार, इस जगह डोली धरती; रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Bihar: बिहार के सीवान में सुबह करीब 8 बजकर दो मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया है. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था.

Earthquake in Bihar
सीवान में भूकंप के झटके
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Earthquake in Bihar : दिल्ली एनसीआर के बाद अब बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार (17 फरवरी) की सुबह करीब 5 बजकर 36 मिनट के आसपास दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए और अब खबर है कि बिहार के सीवान में भी भूकंप का तेज झटका लोगों को महसूस हुआ है। आज सुबह 8 बजकर दो मिनट पर यह झटका आया है।


जानकारी के अनुसार सिवान में आए भूकंप के झटके के रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह 08:02:08 बजे रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता वाला भूकंप बिहार के सीवान में आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। यह 25.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 84.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। 


भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने भूकंप की तीव्रता और आवृत्ति के आधार पर भारत को चार भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा है। इसकी मदद से ये समझने में आसानी होती है कि, भूकंप आने वाले क्षेत्रों में रिस्क कम और ज्यादा कहां पर है।किन क्षेत्रों भूकंप आने का खतरा ज्यादा बना रहता है? भारत के चार भूकंपीय क्षेत्रों में जोन II, जोन III, जोन IV, जोन IV को शामिल किया गया है।


मालूम हो कि, भूकंप आने वाला सबसे ज्यादा खतरनाक जोन V है. यहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7 या उससे ज्यादा हो सकती है. इस जोन में भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। गुजरात का कच्छ इसी जोन में आता है, जहां 26 जनवरी 2001 को भूकंप की तबाही में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। अन्य राज्यों में हिमाचल प्रदेश का मंडी, जम्मू कश्मीर का श्रीनगर, नागालैंड का कोहिमा, गुजरात का भुज, मणिपुर का इंफाल, बिहार का दरभंगा आदि शामिल हैं।