ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

‘सरेंडर के बाद किसी को मारना गलत, वह सनातन के लिए काम करता था’, अनिरुद्धाचार्य के बाद भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराधी भी हो, तो उसे सजा कोर्ट से मिलनी चाहिए और वह जल्द ही भरत तिवारी के परिजनों से मिलने उनके गांव जाएंगे।

Bharat Tiwari Encounter
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए शाहपुर प्रखंड के बिटौली गांव जाने की घोषणा की है।


मुंबई के भिवंडी में आयोजित एक दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपराधी भी हो, तो उसे दंड देने का अधिकार न्यायपालिका का है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के सरेंडर करने के बाद उसकी जान जाना गंभीर सवाल खड़े करता है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए।


धीरेंद्र शास्त्री ने भरत तिवारी को सनातन और हिंदू समाज के लिए काम करने वाला युवा बताते हुए कहा कि उसकी मौत को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भरत तिवारी के गांव जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।


गौरतलब है कि वर्ष 2023 में भरत तिवारी ने हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर आरा से बागेश्वर धाम तक पैदल यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी हुई थी। इससे पहले प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने भी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए और किसी भी मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता