ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार
दिल्ली में धमाका
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली में धमाके के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है। 


बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार 11 नवंबर को है, इधर चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में धमाका हो गया। गाड़ी में ब्लास्ट होने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। 


घायलों को आनन-फानन में अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी के चीफ से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस धमाके के बाद मुंबई और यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गयी है।