ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांग

पटना में माउंटेन मैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में दलित और महादलित समाज के लोग पहुंचे और दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की। इस दौरान लोग डीजे की धुन पर नाचते भी नजर आए।

बिहार न्यूज
तेजस्वी यादव से 3 डिसमिल जमीन की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:माउंटेन मैन के नाम से पहचाने जाने वाले दशरथ मांझी को उनकी पुण्यतिथि पर लोगों ने याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग को लेकर भारी संख्या में दलित और महादलित समाज के लोग आरजेडी दफ्तर में पहुंचे, जहां उनकी पुण्यतिथि मनाई गयी। 


इस कार्यक्रम में शामिल होने आए दलित और महादलित समुदाय के लोगों ने एक सूर में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग डीजे ट्रॉली लेकर आरजेडी दफ्तर में पहुंच गये और इस दौरान जमकर ठुमके लगाये। 


दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के मौके आए लोगों के डीजे पर डांस करता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गये। कुछ लोग डांस करते-करते आरजेडी दफ्तर के प्रांगण में लगी दशरथ मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने लगे। सैकड़ों की तादाद में राजद कार्यालय पहुंचे दलित और महादलित समुदाय के लोगों से जब पूछा गया कि आप यहां किस लिए आएं है, तो ज्यादातर लोगों ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। 


महिलाओं का तो कहना था कि वो तेजस्वी यादव से 3 डिसमिल जमीन मांगने आए हैं। तो वही कुछ लोगों का कहना था कि दशरथ मांझी की रैली में आए है, वो हमलोग के जाति से थे। जब मीडिया ने पूछा कि दशरथ मांझी कौन थे? तब इसका जबाव लोगों ने नहीं दिया। वही हाथ में दशरथ मांझी की पोस्टर लेकर आए शख्स ने कहा कि हम दादा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग करने पटना आये हैं।