ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Anant Singh : बेटी की शादी में अनंत सिंह का ‘शाही’ इंतजाम! 10 बीघा में बनेगा विवाह स्थल, घुड़दौड़ से लेकर विदेशी फूलों तक की तैयारी; अमेरिका से आएगा 'छोटे सरकार' का दामाद✦फिल्मी अंदाज में जेल ब्रेक! 4.63 मीटर सुरंग खोदकर 8 कैदी फरार, पुलिस भी रह गई हैरान; सीमा के पास संदिग्ध धमाके से मची सनसनी✦Bihar News : रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमेगी पढ़ाने की पारी! बिहार के स्कूलों में अब बुजुर्ग शिक्षक और अफसर लगाएंगे क्लास, सरकार की नई तैयारी✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत

पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दारोगा परीक्षा रद्द करने की मांग; आक्रोश मार्च को लेकर पुलिस अलर्ट

Student Protest Patna: पटना में दारोगा मेन्स परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आक्रोश मार्च निकाला। पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बीच जेपी गोलंबर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Student Protest Patna
पटना में छात्रों का प्रदर्शन
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Student Protest Patna: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का भारी आक्रोश देखने को मिला। परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पेपर लीक का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और 'मेन्स परीक्षा रद्द करो' के नारे लगाते हुए पटना कॉलेज परिसर से जेपी गोलंबर की ओर आक्रोश मार्च निकाला।


प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि 27 मई को 1799 पदों के लिए आयोजित दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और डीजीपी को भी आवेदन सौंपा था, लेकिन अब तक परीक्षा रद्द करने या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


छात्रों के जेपी गोलंबर पहुंचने की सूचना मिलते ही पटना पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान के पास रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर कड़ी बैरिकेडिंग की गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल, लाठीधारी जवान, वज्र वाहन और वाटर कैनन तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार और संबंधित आयोग दारोगा मेन्स परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराकर परीक्षा को रद्द नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों का दावा है कि प्रश्नपत्र और मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर विसंगतियां हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।


गौरतलब है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा राज्य के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 36 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता