ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

Bihar News : यामाहा एजेंसी बनी कत्लगाह! युवक ने पहले रॉड से पीटा, फिर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार

दरभंगा में यामाहा एजेंसी के कर्मचारी मोहम्मद फ़ैज़ अहमद की लोहे की रॉड और कैंची से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Bihar News : यामाहा एजेंसी बनी कत्लगाह! युवक ने पहले रॉड से पीटा, फिर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

 Bihar News : दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। चंदन पट्टी गांव स्थित एक यामाहा एजेंसी के अंदर दिनदहाड़े एक कर्मचारी की निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान एजेंसी में कार्यरत मोहम्मद फ़ैज़ अहमद के रूप में हुई है।


एजेंसी के अंदर घुसते ही शुरू कर दिया हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मोहम्मद फ़ैज़ अहमद शोरूम के अंदर कंप्यूटर पर बैठकर अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक हाथ में लोहे की रॉड लेकर एजेंसी में दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी बिना किसी बातचीत या बहस के सीधे फ़ैज़ अहमद के पास पहुंचता है और उनके चेहरे पर रॉड से हमला कर देता है।


अचानक हुए इस हमले से फ़ैज़ संभल भी नहीं पाए और कुर्सी पर ही गिर पड़े। इसके बावजूद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह लगातार उन पर लोहे की रॉड से वार करता रहा। शोरूम के अंदर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।


कैंची से भी किए ताबड़तोड़ वार

सीसीटीवी वीडियो के अनुसार, हमलावर ने सिर्फ रॉड से हमला कर खुद को नहीं रोका। कुछ देर बाद वह दोबारा वापस लौटा और शोरूम में रखी कैंची उठाकर फ़ैज़ अहमद की गर्दन पर कई वार किए। इस दौरान शोरूम में मौजूद लोग भय के कारण हस्तक्षेप नहीं कर सके।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़े आराम से बाहर निकला और पहले से खड़ी अपनी स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। उसका भागते हुए वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो रहा है।


कर्मचारियों में मचा हड़कंप

घटना के कुछ समय बाद जब अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो फ़ैज़ अहमद को खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल फ़ैज़ अहमद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।


पुरानी रंजिश की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी या व्यक्तिगत रंजिश का शक है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी मृतक का परिचित बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान लगभग कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।


गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने देर रात तक शव को लेकर नेशनल सिनेमा चौक पर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि यदि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई होती तो ऐसी घटना नहीं होती। सड़क जाम के कारण देर रात तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और हत्या के आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।