ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

दानापुर और बेंगलूरु के बीच हर दिन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

रेलवे ने दानापुर और एसएमवीटी बेंगलूरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 22365/22366 का नियमित परिचालन सितंबर 2026 से शुरू होगा और यह सेवा दोनों दिशाओं में प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।

Railway News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Railway News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना और एसएमभीटी, बेंगलूरु के बीच चलायी जा रही गाड़ी सं. 03251/03252 दानापुर-एसएमभीटी-दानापुर स्पेशल का गाड़ी सं. 22365/22366 दानापुर-एसएमभीटी-दानापुर एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे ने ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।



इसका नियमित परिचालन पटना से 01 सितम्बर, 2026 से तथा एसएमभीटी, बेंगलूरु से 03 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन किया जायेगा। इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 10, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 तथा द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच होंगे।   



गाड़ी सं. 22365 दानापुर-एसएमभीटी, बेंगलूरु एक्सप्रेस 01 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन दानापुर से 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.16 बजे आरा, 16.13 बजे बक्सर, 17.53 बजे डीडीयू, 20.25 बजे प्रयागराज छिवकी, दूसरे दिन 03.25 बजे जबलपुर, 07.20 बजे इटारसी, 12.05 बजे नागपुर, 23.35 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 07.55 बजे पेरम्बूर (चेन्नई), 09.50 बजे काटपाडी सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलूरु पहुंचेगी। 



वापसी में, गाड़ी सं. 22366 एसएमभीटी,बेंगलूरु-दानापुर एक्सप्रेस 03 सितम्बर, 2026 से प्रतिदिन एसएमभीटी, बेंगलूरु से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन, 03.50 बजे काटपाडी, 05.55 बजे पेराम्बूर (चेन्नई), 14.55 बजे विजयवाड़ा, तीसरे दिन 01.00 बजे नागपुर, 05.50 बजे इटारसी, 09.00 बजे जबलपुर, 17.30 बजे प्रयागराज छिवकी, 20.58 बजे डीडीयू, 22.10 बजे बक्सर, 23.01 बजे आरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए देर रात्रि 00.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता