ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

दानापुर-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

पूर्व मध्य रेलवे ने दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के बीच 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। ये ट्रेनें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा होकर चलेंगी। जानिए पूरा टाइम टेबल और कोच की जानकारी।

बिहार न्यूज
02 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: रेलवे भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के बीच 2 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें 2 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक निर्धारित तिथियों पर हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा के रास्ते चलेंगी।


अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल द्वारा पाटलिपुत्र-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मानसी-सहरसा के रास्ते दानापुर और पूर्णिया कोर्ट के मध्य  02 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है - 1.    गाड़ी सं. 03201/03202 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल - गाड़ी सं. 03201 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 02.08.26 एवं 04.08.26 को पूर्णिया कोर्ट से 16.00 बजे प्रस्थान कर 18.30 बजे सहरसा, 20.28 बजे मानसी, 20.40 बजे खगड़िया, 21.18 बजे बेगुसराय, 21.50 बजे बरौनी, 23.05 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00.15 बजे मुजफ्फरपुर, 01.45 बजे हाजीपुर, 02.00 बजे सोनपुर एवं 02.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03202 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 03.08.26 एवं 05.08.26 को दानापुर से 19.30 बजे खुलकर 19.45 बजे पाटलिपुत्र, 20.38 बजे सोनपुर, 20.50 बजे हाजीपुर, 22.20 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.30 बजे समस्तीपुर, 01.55 बजे बरौनी, 02.23 बजे बेगुसराय, 02.58 बजे खगड़िया, 03.18 बजे मानसी एवं 05.55 बजे सहरसा रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी । इस परीक्षा स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 14, साधारण श्रेणी के 04 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे । 


2.    गाड़ी सं. 03207/03208 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल - गाड़ी सं. 03207 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 03.08.26 एवं 05.08.26 को पूर्णिया कोर्ट से 16.00 बजे प्रस्थान कर 18.30 बजे सहरसा, 20.28 बजे मानसी, 20.40 बजे खगड़िया, 21.18 बजे बेगुसराय, 21.50 बजे बरौनी, 23.05 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00.15 बजे मुजफ्फरपुर, 01.45 बजे हाजीपुर, 02.00 बजे सोनपुर एवं 02.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 03.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03208 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 04.08.26 एवं 06.08.26 को दानापुर से 19.30 बजे खुलकर 19.45 बजे पाटलिपुत्र, 20.38 बजे सोनपुर, 20.50 बजे हाजीपुर, 22.20 बजे मुजफ्फरपुर, अगले दिन 00.30 बजे समस्तीपुर, 01.55 बजे बरौनी, 02.23 बजे बेगुसराय, 02.58 बजे खगड़िया, 03.18 बजे मानसी एवं 05.55 बजे सहरसा रुकते हुए 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी । इस परीक्षा स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 05, साधारण श्रेणी के 07 एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 14 कोच होंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

टैग्स