ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna News: पटना में हत्या आरोपी का एनकाउंटर, फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी

Patna News: बिहार के राजधानी पटना में एक और एनकाउंटर मामला सामने आया है. राजधानी के दानापुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी विवेक कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया.

Patna Encounte
पटना एनकाउंटर
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Patna Encounter: बिहार के राजधानी पटना में एक और एनकाउंटर मामला सामने आया है। राजधानी के दानापुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी विवेक कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। वह हाल ही में हुई हत्या का नामजद आरोपी था और पूछताछ के बाद हथियार की बरामदगी के लिए ले जाए जाने के दौरान उसने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, दानापुर में 13 जून को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने विवेक कुमार को हत्या में मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया। पुलिस की दबिश के कारण आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने जब विवेक कुमार से पूछताछ की तो उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार को श्री घाट के पास छिपाने की बात स्वीकार की। 


वहीं, पुलिस उसे मौके पर हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई। घटनास्थल पर पहुँचने के बाद विवेक ने जैसे ही हथियार के स्थान की ओर इशारा किया, उसने उसी छिपे हुए हथियार को निकालकर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें विवेक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत कस्टडी में लेकर अस्पताल पहुँचाया।


पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि, हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त विवेक कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद हथियार की बरामदगी के लिए संभावित स्थल पर ले जाया गया था। वहां उसने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरी घटना की एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और FSL टीम (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।


इस एनकाउंटर में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पुलिस को धोखा देकर फरार होने की साजिश कर रहा था। अगर पुलिस सतर्क न होती, तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। यह मामला पुलिस के लिए एक बार फिर यह चेतावनी है कि पेशेवर अपराधियों को हर स्तर पर सुरक्षा और रणनीति के साथ हैंडल करना होगा।