ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

कोरोना से ठीक होने के बाद सीएम नीतीश का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रामण से ठीक होने के बाद आज यानि सोमवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनेंगे. जनता दरबार में फर्यादी सीएम नीतीश को अपनी समस्या

कोरोना से ठीक होने के बाद सीएम नीतीश का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़े मामलों की करेंगे सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रामण से ठीक होने के बाद आज यानि सोमवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनेंगे. जनता दरबार में फर्यादी सीएम नीतीश को अपनी समस्या से अवगत करायेंगे. पिछले दिनों सीएम नीतीश कोरोना संक्रमित थे, जिस वजह से जनता दरबार नहीं लगया गया था. अब नीतीश कुमार संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तो जनता की शिकायतें सुनेंगे.


महीने के दूसरे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग, आईटी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री शिकायत सुनेगें.


मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित विभाग के सभी मंत्री और बिहार सरकार के सभी आला अधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे. जनता दरबार में सीएम नीतीश लोगों की शिकायतों को खुद सुनते हैं और उसकी जल्द समाधान करने का आदेश देते हैं. फर्यादी जनता दरबार में शिकायत सुनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्टेशन कर सकते हैं. लोगों को ऑनलाइन रजिस्टेशन के बाद ही जनता दरबार में अपनी समस्या सुनाने का मौका मिलता है.


टैग्स