ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोरोना से निपटने को पटना AIIMS तैयार, 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड करने लगा काम

PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक पटना एम्स में कोरोना से निपटने को पूरी तरह तैयार है। एम्स में कोरोना वायरस के जांच से लेकर इलाज तक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक पटना एम्स में कोरोना से निपटने को पूरी तरह तैयार है। एम्स में कोरोना वायरस के जांच से लेकर इलाज तक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। एम्स में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं एम्स के सारे कर्मचारियों को अस्पताल परिसर  में भी मास्क लगाकर काम करने का निर्देश दिया गया है।


इस बीच कोरोना वायरस को लेकर पटना एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सीएन सिंह ने बताया कि तीस बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से आइसोलेशन वार्ड को पूरी तरह लैस किया गया है। किसी भी कोरोना संदिग्ध मरीज के इलाज की पूरी व्यवस्था इस वार्ड में होगी।


वहीं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ सीएन सिंह ने कोरोना से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं।  उन्होनें बताया कि कोरोनो को लेकर पैनिक होने के जरुरत नही है। सेनेटाइजर के जगह साबुन का  भी इस्तेमाल कर सकते है। उन्होंने बताया कि भीड़-भाड़ वाले जगहों से बचे,  बस, ट्रेन में सफर आवश्यकता के अनुसार करे ,हाथ से चेहरे को न छुए ,बच्चों पर ध्यान रखें।आम लोग नार्मल मास्क भी लगा सकते है। इसके अलावे जिन्हें सर्दी खासी बुखार है वो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता