ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने नए अधिकारियों को किया तैनात, 5 जिलों में नए सिविल सर्जन भी

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल सेवा को दुरुस्त बनाने के लिहाज से नए अधिकारियों की तैनाती प्रमुख पदों पर की है। 5 जिलों में नए सिविल सर

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने नए अधिकारियों को किया तैनात, 5 जिलों में नए सिविल सर्जन भी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल सेवा को दुरुस्त बनाने के लिहाज से नए अधिकारियों की तैनाती प्रमुख पदों पर की है। 5 जिलों में नए सिविल सर्जन भी तैनात किए गए हैं। 5 निदेशक प्रमुख स्तर के पदाधिकारियों और पांच जिलों में नए सिविल सर्जनों की तैनाती सहित कुल 13 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव शैलेश कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इन अधिकारियों की तैनाती को कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है।


विभाग के मुताबिक डॉ. वीरकुंवर सिंह को निदेशक प्रमुख (मानसिक रोग, आपदा प्रबंधन, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण), वैशाली की सिविल सर्जन डॉ. उषा किरण वर्मा को निदेशक प्रमुख (प्रशासन), डॉ. अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा को निदेशक प्रमुख, (प्रशिक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा), क्षेत्रीय अपर निदेशक, मुजफ्फरपुर डॉ. राकेश चंद्र वर्मा को निदेशक प्रमुख, (रोग नियंत्रण, लोक स्वास्थ्य, पारा मेडिकल्स), अररिया के सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद गुप्ता को निदेशक प्रमुख (परिवार कल्याण, मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं नर्सिंग) के पद पर तैनात किया गया है।


इसके अलावे अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग डॉ. अखिलेश कुमार को रोहतास का सिविल सर्जन, डॉ. विधानचंद्र सिंह को अररिया का सिविल सर्जन, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद को गोपालगंज का सिविल सर्जन, डॉ. अखिलेश कुमार मोहन को वैशाली का सिविल सर्जन, डॉ. कौशल किशोर प्रसाद को किशनगंज के सिविल सर्जन के पद पर तैनात किया गया है। इनके अतिरिक्त डॉ. सुधीर कुमार को अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, डॉ. रत्ना शरण को अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग एवं डॉ. कुमारी गायत्री सिंह को संचारी रोग पदाधिकारी, पटना के पद पर तैनात किया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें