ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मिलर हाई स्कूल को गोद लेकर उसे मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की है। स्कूल में एआई लैब, स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छात्रों में खुशी का माहौल है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अचानक पटना स्थित देवीपद चौधरी शहीद स्मारक मिलर हाई स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल को गोद लेने की घोषणा करते हुए इसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का फैसला किया। स्कूल में एआई लैब, स्मार्ट क्लास और आधुनिक सुविधाओं के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार की अचानक देवीपद चौधरी शहीद स्मारक मिलर हाई स्कूल पहुंचे। उनके साथ एमएलसी नवल किशोर यादव भी मौजूद रहे। CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को गोद ले लिया है। अब वो इसे मॉडल स्कूल बनाएंगे। मिलर स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से छात्र-छात्राएं और वहां पढ़ाने वाले टीचर काफी खुश नजर आए,जब उन्हें पता चला कि इस स्कूल को मुख्य्यमंत्री ने गोद ले लिया है।


स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बताया कि मिलर स्कूल के लिए आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है। अब मिलर स्कूल  मॉडल विद्यालय बनेगा। मिलर स्कूल का रिमॉडलिंग होगा और यह स्कूल हाईटेक और चकाचक होगा। स्पोर्ट्स के लिए यह स्कूल बिहार में नंबर वन बनेगा। अब यहां बहुत कुछ होगा। मिलर स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अब पूरे स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। यहां अब एआई लैब भी बनेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। 


वही इस स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने बताया कि आज हमारे स्कूल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आए, उन्हें सामने देखकर बहुत अच्छा लगा। हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि मुख्यमंत्री जी हमारे सामने खड़े हैं। स्कूल की छात्रा ने कहा कि सीएम सम्राट चौधरी यह पूछ रहे थे कि स्कूल में और क्या-क्या चीज होने चाहिए? हमलोगों ने कहा कि लाइव थ्री डी मॉडल होने चाहिए, जिससे बच्चे आसानी से कोई भी विषय समझ सके। क्लासरुम में स्मार्ट बोर्ड भी होने चाहिए। हमारे स्कूल को उन्होंने गोद लिया है यह बहुत खुशी की बात है। सीएम ने फिर पूछा कि यहां पढ़ाई लिखाई कैसा होता है। वो पूछ रहे थे कि और क्या सुविधा चाहिए। हमलोगों ने कहा कि यहां और टीचर चाहिए।  छात्रों से समस्याएं पूछ रहे थे। कहे कि स्कूल को मॉडल स्कूल बनाना है। हम लोगों ने कहा कि अच्छा ग्राउंड होना चाहिए और स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देना चाहिए। 


एमएलसी नवल किशोर यादव ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष के तौर पर मैं यहां आया हूं। मुख्यमंत्री इस विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए गोद लिये हैं। बिहार का यह मॉडल स्कूल बनेगा। इसको सुन्दर से सुन्दर बनाया जाएगा। विद्यालय के एक एक सिस्टम को दुरुस्त करने का सीएम ने फैसला लिया है। पटना का ऐतिहासिक स्कूल मिलर स्कूल रहा है, आज इस स्कूल के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज इस स्कूल को गोद लिया है। अब यह स्कूल हाईटैक बनेगा।

CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

टैग्स