ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

चोरों पर होगी पैनी नजर, पटना पुलिस ने बनाया ख़ास प्लान; SSP ने दिया निर्देश

PATNA : बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। राज्य में आए दिन चोरी, डकैती, लूट, छिनतई और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इन मामलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर र

चोरों पर होगी पैनी नजर, पटना पुलिस ने बनाया ख़ास प्लान; SSP ने दिया निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। राज्य में आए दिन चोरी, डकैती, लूट, छिनतई और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इन मामलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब पटना पुलिस ने नई योजना बनाई है। पटना पुलिस ने यह निर्णय लिया है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाइक सवार पुलिस की 65 टीम सड़कों पर निकालेगी।


वहीं, सभी बाइक सवार पुलिस की टीम रातों में शहर में गश्ती लगाएंगे। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा  ने सभी एसडीपीओ को इस मामले में निर्देश दे दिया है। इस दौरान यह कहा गया है कि  चोरी, डकैती, लूट, छिनतई और हत्या के मामले पहले से अधिक तेजी गति से आरोपी को गिरफ्तार करना है। इसी कारण हम फिलहाल बाइक सवार पुलिस की 65 टीम सड़कों पर निकालेगी।



मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से ठंड के कारण चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। चोर आए दिन कई घरों को निशाना बना रहे हैं। लोग घरों को बंद कर ठंड में छुट्टियां मनाने जा रहे तो वहीं बेखौफ चोर उनके पीछे बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर अब पटना पुलिस सख्त हो गई है। एसएसपी ने ऐसे इलाके जहां चोरी की घटना अधिक हो रही है। वहां पुलिस की 65 बाइक टीम इन इलाकों में गश्त देगी।