ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

छपरा-पटना फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचालन बंद, इस रास्ते से होगा जाना

PATNA : पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों का परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. एनजीटी के निर्देश के बाद डीएम राजेश मीणा ने पटना-छपरा फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक

छपरा-पटना फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचालन बंद, इस रास्ते से होगा जाना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों का परिचालन पर रोक लगा दिया गया है. एनजीटी के निर्देश के बाद डीएम राजेश मीणा ने पटना-छपरा फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट में हुई. इसी बैठक में यह फैसला किया गया.  


बता दें इस रूट से जानेवाली भारी गाड़ियां पटना-सीवान एनएच 85 से जाएंगी. जिला पदाधिकारी ने बताया कि ट्रिब्यूनल के आदेश के अनुसार निर्माण कार्य में सुगमता के लिये पटना-सीवान राष्ट्रीय उच्चपथ 85 पर से ही भारी वाहनों के परिचालन का निर्देश दिया गया. निर्माणाधीन फोर लेन पर अभी वर्तमान में गाड़ियों का परिचालन वर्जित किया गया है. पटना से सीवान और सीवान से पटना गाड़ी गड़खा, सोनहो, दरियापुर, परसा, शीतलपुर होकर पटना जा सकेगी. इसकी जानकारी फोरलेन की कार्य एजेंसी और राष्ट्रीय उच्चपथ के अभियंता को साइनेज के जरिए देने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही इसके अनुपालन के लिये ड्रॉपगेट के साथ पुलिसबल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया. 


NH के अभियंता ने बताया कि पटना-छपरा फोरलेन के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है. निर्माण कार्य को जून 2022 तक पूर्ण हो जाने की संभावना है. डीएम ने निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया है. जहां बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण निर्माण कार्य में बाधा आती है. इसी की वजह से ट्रकों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है.


DM ने इसी महीने भूमि अधिग्रहण के कुछ लंबित मामलों में कैंप लगाकर राशि वितरित करने का भी निर्देश दिया गया. इस बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहर्ता डॉ गगन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, राष्ट्रीय उच्चपथ के कार्यपालक अभियंता, कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि और भू-अर्जन कार्यालय के कर्मीगण उपस्थित थे.




टैग्स