ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

छठ-दिवाली बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए गुड न्यूज, इस रुट में रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

PATNA : पर्व त्योहारों के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते पटना एवं गया से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का पर

छठ-दिवाली बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए गुड न्यूज, इस रुट में रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पर्व त्योहारों के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते पटना एवं गया से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यह निर्णय किया है कि छठ पूजा के बाद बिहार से वापस जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में छठ पूजा के बाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 


दरअसल, गाड़ी सं. 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पटना से रात 10.20 बजे खुलकर अगले दिन शाम तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को आनंद विहार से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।


इसके साथ ही गाड़ी सं. 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 20 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को गया से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 21 नवंबर से 09 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को आनंद विहार से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन रात 8.45 बजे गया पहुंचेगी। 


गाड़ी सं. 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट पूजा स्पेशल  25 नवंबर से  09 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से रात 10.20 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।