ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

CCL 2025: भोजपुरी दबंग्स बनाम तेलगु वॉरियर्स; रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार टीम

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 2025 में दमदार प्रदर्शन के साथ शुरुआत करने वाली भोजपुरी दबंग्स की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। 14 फरवरी को हैदराबाद में टीम का सामना तेलगु वॉरियर्स से होगा।

CCL 2025
CCL 2025
© CCL 2025
User1
3 मिनट

CCL 2025: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद भोजपुरी दबंग्स अब 14 फरवरी को तेलगु वॉरियर्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हाई-वोल्टेज मैच हैदराबाद में आयोजित होगा। टीम के कप्तान मनोज तिवारी के नेतृत्व में भोजपुरी दबंग्स एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।


पहले मुकाबले में मिली शानदार जीत

भोजपुरी दबंग्स ने अपने पहले मैच में मुंबई हीरोज को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का बेहतरीन आगाज किया था। इस जीत में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का जबरदस्त योगदान रहा। कप्तान मनोज तिवारी और उपकप्तान दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बेहतरीन नेतृत्व दिखाया, जिसकी बदौलत टीम ने आत्मविश्वास से लबरेज प्रदर्शन किया।


टीम मैनेजमेंट और कप्तान के बयान

टीम के ओनर भारत रिज़िन ने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम की संतुलित रणनीति की तारीफ करते हुए कहा, "भोजपुरी दबंग्स ने इस सीजन में जिस तरह शुरुआत की है, वह यह दिखाता है कि टीम का लक्ष्य इस बार ट्रॉफी जीतना है। फैंस के समर्थन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हमें पूरा विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे।"

कप्तान मनोज तिवारी ने टीम के आगामी मुकाबले पर कहा, "पहले मैच में जीत से हमारा मनोबल काफी ऊंचा है। तेलगु वॉरियर्स एक मजबूत टीम है, लेकिन हमने उनकी ताकत और कमजोरियों के हिसाब से रणनीति तैयार की है। हमारी टीम जीत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"


निरहुआ का जोश और फैंस का जुनून

टीम के उपकप्तान और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, "फैंस का प्यार और समर्थन हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। हमने हैदराबाद में भी अपने खेल से सबका दिल जीतने की तैयारी की है। हमारा लक्ष्य इस विजय रथ को रोकना नहीं है।" टीम मैनेजर विकास सिंह वीरप्पन ने भी खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा, "भोजपुरी दबंग्स केवल एक टीम नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा और इसके फैंस का गौरव है। हमारा उद्देश्य केवल खेलना नहीं, बल्कि हर मैच जीतना है।"


14 फरवरी का इंतजार

भोजपुरी दबंग्स और तेलगु वॉरियर्स के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें मजबूत हैं और फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। फैंस अब 14 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब भोजपुरी दबंग्स एक बार फिर शानदार प्रदर्शन के लिए मैदान पर उतरेगी।


मैच का शेड्यूल

तारीख: 14 फरवरी 2025

स्थान: हैदराबाद

समय: शाम 7:00 बजे

भोजपुरी दबंग्स के फैंस के लिए यह मुकाबला किसी त्योहार से कम नहीं होगा। देखते हैं, क्या टीम अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए फैंस को एक और जीत का तोहफा दे पाती है!