ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Bihar News: बिहार में बस किराए में वृद्धि, परिवहन विभाग ने 10 से 15 फीसदी किया बढ़ोतरी; जानें..

Bihar News: बिहार में 1 जून 2026 से बस किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी लागू होगी। परिवहन विभाग ने डीजल कीमतों और बढ़ते परिचालन खर्च को कारण बताते हुए नई दरें जारी की हैं, जिससे यात्रियों को अब अधिक भाड़ा देना होगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने राज्य में चलने वाली सभी यात्री बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 1 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू होंगी। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी और बसों के परिचालन खर्च में वृद्धि को देखते हुए किराए का पुनर्निर्धारण किया गया है।


नई दरों के अनुसार साधारण बस सेवा में 50 किलोमीटर तक यात्रा करने पर अब प्रति किलोमीटर 1.73 रुपये किराया देना होगा, जबकि पहले यह दर 1.50 रुपये थी। 100 किलोमीटर तक के लिए 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर और 300 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 1.65 रुपये प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया है।


इसके अलावा डीलक्स, सेमी डीलक्स और वातानुकूलित बसों के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। परिवहन विभाग ने सभी बस संचालकों को निर्देश दिया है कि वे नई किराया सूची को बस स्टैंड और बसों में प्रमुखता से प्रदर्शित करें।


विभाग ने जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को भी किराया व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया है। यदि कोई बस संचालक निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलता पाया गया, तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी।


अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बसों का ठहराव केवल निर्धारित बस स्टैंड पर ही होगा। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से बस रोकने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ओवरलोडिंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर वाहन मालिक और चालक दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगले दो से चार दिनों के भीतर सभी रूटों का संशोधित किराया तय कर 1 जून से लागू कर दिया जाएगा।


Bihar News: बिहार में बस किराए में वृद्धि, परिवहन विभाग ने 10 से 15 फीसदी किया बढ़ोतरी; जानें..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता