ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

MATRIC EXAM BSEB: मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन नकल करते पकड़े गये 19 परीक्षार्थी, 11 मुन्ना भाई भी गिरफ्तार

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 19 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया तो वही दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते 11 मुन्ना भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को परीक्षा से निष्कासित किया गया है।

BIHAR
नकल करते पकड़े गये छात्र
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MATRIC EXAM BSEB: मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार में लिप्त 19 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। गोपालगंज में सबसे अधिक 6 और पटना एवं मधेपुरा में 1-1 छात्र कदाचार करते पकड़े गये। वही गया में 3 जबकि भोजपुर-नवादा-पूर्वी चंपारण-बांका में 2-2 छात्र नकल करते पकड़े गये हैं। 


वही दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते 11 मुन्ना भाई को भी दबोचा गया है। नालंदा में 2, खगड़िया में 3, बांका में 3 और सुपौल में 2 मुन्ना भाई पकड़े गये हैं। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन गोपालगंज में नकल करते 6 छात्र पकड़े गए। मीरगंज के साहू जैन हाई स्कूल में जांच के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित किया गया। इन छात्रों को मीरगंज थाने की पुलिस के हवाले किया गया। दो हजार रुपये का जुर्माना भरने के बाद सभी छात्रों को छोड़ा जाएगा।


मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के दूसरे दिन आज दिनांक 18.02.2025 को 15.85 लाख विद्यार्थियों के लिए दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संचालन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई। मंगलवार 18 फरवरी को प्रथम पाली में 7,92,987 परीक्षार्थियों (4,07,082 छात्राएँ एवं 3,85,905 छात्र) के लिए गणित विषय की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक संपन्न हुई।


द्वितीय पाली में भी 7,92,881 परीक्षार्थियों (4,11,040 छात्राएँ एवं 3,81,841 छात्र) के लिए गणित विषय की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक चली। पटना जिला में परीक्षा दोनों पालियों में 71,669 परीक्षार्थियों के लिए 73 परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। विदित हो कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 में सम्मिलित होने के लिए पूरे राज्य में 15,85,868 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है।


आज आयोजित परीक्षा में नेत्रहीन परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था-

i. मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 में सम्मिलित होने के लिए फॉर्म भरे हुए नेत्रहीन परीक्षार्थियों के लिए गणित विषय के बदले 100 अंको के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की गई।

ii. नेत्रहीन परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय दिये जाने का प्रावधान है।

. आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण

* आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों यथा-राजकीय बालक +2 उच्च विद्यालय, शास्त्रीनगर एवं राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, शास्त्रीनगर का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष द्वारा इन परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक के साथ परीक्षा संचालन के व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही अध्यक्ष द्वारा कुछ परीक्षार्थियों से परीक्षा में पूछे गये प्रश्नों के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की गयी।


कल दिनांक 19 फरवरी, 2025 को आयोजित परीक्षा

i. मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के तीसरे दिन कल प्रथम पाली में द्वितीय भारतीय भाषा के तहत विभिन्न भाषा विषयों की परीक्षा पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। ii. द्वितीय पाली में भी द्वितीय भारतीय भाषा के तहत विभिन्न भाषा विषयों की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

MATRIC EXAM BSEB: मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन नकल करते पकड़े गये 19 परीक्षार्थी, 11 मुन्ना भाई भी गिरफ्तार

टैग्स