ब्रेकिंग
पटना में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर बढ़ी हलचल, डाकबंगला और जेपी गोलंबर पर जुटे हजारों RJD कार्यकर्ताPatna News : गांधी मैदान जाना है तो सावधान! आज बदल गया पटना का ट्रैफिक रूट, जानें कौन-सी सड़क बंदBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी-बिजली का खतराथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिशपटना में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च को लेकर बढ़ी हलचल, डाकबंगला और जेपी गोलंबर पर जुटे हजारों RJD कार्यकर्ताPatna News : गांधी मैदान जाना है तो सावधान! आज बदल गया पटना का ट्रैफिक रूट, जानें कौन-सी सड़क बंदBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी-बिजली का खतराथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश

BPSC TRE-4 में 32,388 पदों का पूरा हिसाब सामने, कक्षा 1 से 8 तक किस विषय में कितनी वैकेंसी? यहां देखें पूरी डिटेल

BPSC TRE-4 Recruitment 2026 के तहत 32,388 शिक्षक पदों का विषयवार और कोटिवार विवरण जारी हो गया है। जानिए प्राथमिक और मध्य विद्यालय में किस विषय के कितने पद हैं।

BPSC TRE-4 में 32,388 पदों का पूरा हिसाब सामने, कक्षा 1 से 8 तक किस विषय में कितनी वैकेंसी? यहां देखें पूरी डिटेल
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4.0 के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले विषयवार और कोटिवार पदों का विस्तृत विवरण जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 की तारीख 18 अगस्त 2026 है। इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की रिक्तियों और आरक्षण व्यवस्था की जानकारी दी गई है।

आयोग के दस्तावेज के मुताबिक TRE-4.0 के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32 हजार 388 रिक्त पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत दिशा-निर्देश BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए गए हैं।

प्राथमिक शिक्षक के 3,847 पद

जारी विवरण में कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए कुल 3,847 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें सामान्य विषय के शिक्षक के लिए सबसे अधिक 3,065 पद हैं। वहीं उर्दू शिक्षक के लिए 757 पद और बांग्ला शिक्षक के लिए 25 पद निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य विषय के 3,065 पदों में अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी निर्धारित आरक्षण के तहत पदों का प्रावधान किया गया है। उर्दू विषय में कुल 757 पद रखे गए हैं। इनमें भी विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए पदों का अलग-अलग बंटवारा किया गया है। बांग्ला विषय में 25 पद हैं। दस्तावेज में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी अलग से आरक्षित पदों का उल्लेख किया गया है।

महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

TRE-4 के पदों में बिहार सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है। आयोग की ओर से जारी तालिका में महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या अलग से दर्शाई गई है। इसका मतलब यह है कि संबंधित आरक्षण श्रेणियों में निर्धारित पदों के भीतर महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दृष्टिबाधित (VI), मूक-बधिर (DD), अस्थि दिव्यांग (OH) तथा मानसिक/बहु दिव्यांग (MD) जैसी श्रेणियों के तहत भी आरक्षित पद निर्धारित किए गए हैं। प्राथमिक स्तर की तालिका में स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती, नाती/नातिनी तथा ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए भी निर्धारित प्रावधानों का उल्लेख है।

कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद

आयोग के जारी दस्तावेज में मध्य विद्यालय यानी कक्षा 6 से 8 के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 8,563 पद बताए गए हैं। उपलब्ध तालिका में गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी समेत विषयवार पदों का विवरण दिया गया है। गणित एवं विज्ञान विषय में कुल 2,188 पद का एक वर्गीय विवरण तालिका में दिया गया है। इसके अलावा महिला आरक्षण के तहत अलग संख्या भी दर्शाई गई है। सामाजिक विज्ञान के लिए तालिका में 1,190 पद, जबकि हिंदी के लिए 1,096 पद का विवरण दिखाई देता है। इन पदों को भी अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। आयोग की तालिका में प्रत्येक विषय के लिए महिलाओं के 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत आरक्षित पदों की संख्या भी अलग से दिखाई गई है। इसी तरह दिव्यांग अभ्यर्थियों और अन्य विशेष श्रेणियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

वेतनमान भी जारी

प्राथमिक शिक्षक के पद के संबंध में आयोग ने वेतनमान का भी उल्लेख किया है। विज्ञापन के अनुसार प्रारंभिक वेतन 25,000 रुपये होगा। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर निर्धारित अन्य भत्ते एवं सुविधाएं देय होंगी। विद्यालय अध्यापक का पद अराजपत्रित श्रेणी एवं सेवा के अंतर्गत बताया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

BPSC ने स्पष्ट किया है कि TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देश और विज्ञापन को ध्यान से पढ़ना होगा। पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी शर्तें, आरक्षण, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा प्रक्रिया संबंधी नियम विज्ञापन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।

TRE-4 के 32,388 पदों के जारी होने से बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। आयोग की ओर से जारी विषयवार और कोटिवार विवरण के बाद अब उम्मीदवार अपने विषय, श्रेणी और आरक्षण के अनुसार उपलब्ध पदों को देखकर आवेदन की तैयारी कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को ही अंतिम और मान्य आधार मानना चाहिए।