ब्रेकिंग
JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?

BPSC EXAM : 70 वीं BPSC मेंस परीक्षा को लेकर डेट का हुआ एलान, यहां पढ़ें हरके अपडेट

BPSC EXAM : बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं लिखित परीक्षा यानी मेंस की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग 25 अप्रैल से 70वीं मेंस परीक्षा का आयोजन करने जा रही है।

BPSC EXAM
BPSC 70th EXAM
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BPSC EXAM : बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं लिखित परीक्षा यानी मेंस की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग 25 अप्रैल से 70वीं मेंस परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए 21 फरवरी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन 17 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे।


बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किए गए अधिसूचना में लिखा गया कि 70वीं प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी और 30 अप्रैल तक चलेगी। यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


बीपीएससी मेंस परीक्षा 25 अप्रैल को दो पाली में ली जाएगी। इस दिन पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। वहीं 26, 28 और 30 अप्रैल को एक एक पाली में परीक्षा होगी। इन दोनों ने परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। वहीं 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दो से पांच बजे तक चलेगी। आइए जानते हैं किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी।


इसको लेकर 5 अप्रैल को पहली पाली में - सामान्य हिन्दी और दूसरी पाली में - निबंध की परीक्षा होगी। इसी तरह 26 अप्रैल को  सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र , 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन- द्वितीय पत्र,29 अप्रैल को पहली पाली में - एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय और दूसरी पाली - बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी। जबकि 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक एच्छिक विषय की परीक्षा होगी।


इधर, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई 70वीं पीटी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर पटना में मंगलवार को भी प्रदर्शन हुआ। बीपीएससी अभ्यर्थियों ने गर्दनीबाग और मुसल्लहपुर हाल में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी पटना में छात्र और शिक्षक सड़क पर उतर गए। कई अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरनास्थल पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी लोग बीपीएससी और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इनकी मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी परीक्षा को जल्द से जल्द रद्द करे और दुबारा एग्जाम ले। लेकिन आयोग ने पीटी परीक्षा के बाद अब मेंस को लेकर भी डेट शीट जारी कर दिया है।