ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोरोना महामारी में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 30 जून तक बकाया रहने पर भी बिजली नहीं कटेगी

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिजली विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. यदि किसी उपभोक्ता की आर्थिक स्थिति खराब है तो तीस जून तक बिल बकाया रहने पर भी किसी की बिजली न

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  कोरोना महामारी के बीच बिजली विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. यदि किसी उपभोक्ता की आर्थिक स्थिति खराब है तो तीस जून तक बिल बकाया रहने पर भी किसी की बिजली नहीं काटी जाएगी. बुधवार को यह फैसला बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष एसके नेगी और सदस्य राजीव अमित ने सुनाया है.

वही समय पर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वाले ग्राहकों को एक फीसदी अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा, यानी ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर अब 3.5 फ़ीसदी की छूट मिलेगी, पहले 2.5 फीसदी थी.  यह 1 अप्रैल से ही लागू होगा. बिजली कंपनी ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उपभोक्ताओं की सेवाओं को देने में होने वाली देरी के संबंध में लगने वाले जुर्माने को 30 जून तक माफ करने का प्रस्ताव दिया था. जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने फैसला दिया है.

 इसके तहत उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने, बिजली बिल में सुधार करने, ट्रांसफार्मर बदलने, उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी पर ब्याज देने जैसे काम के लिए समय सीमा तय है. समय सीमा के अंदर काम नहीं होने पर जुर्माना का प्रवाधान है. लेकिन महामारी के इस दौर में उपभोक्ता द्वारा किए जाने वाले दावे पर कंपनी को कोई जुर्माना नहीं देना होगा. क्योंकि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है.