ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

बिहटा में NSMCH और NSIT का मेगा रक्तदान शिविर सफल, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) और NSIT के संयुक्त तत्वावधान में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों, छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

बिहार न्यूज
"रक्तदान करें, जीवन बचाएं — हर बूंद अनमोल है।"
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) और नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT), बिहटा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों, एमबीबीएस विद्यार्थियों, पीजी रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ NSIT के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। 


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) तथा नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT), बिहटा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में NSMCH के चिकित्सकों, एमबीबीएस विद्यार्थियों, पीजी रेजिडेंट्स, इंटर्न्स, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ NSIT के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। 


रक्तदान शिविर के सफल संचालन में ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. मुकेश कुमार, श्री पवन सिंह तथा ब्लड बैंक की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।      संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कृष्ण मुरारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। उन्होंने कहा कि NSMCH आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।


प्राचार्य डॉ. हरिहर दीक्षित ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचा सकता है और संस्थान सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।


संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक सारण ने कहा कि NSMCH समय-समय पर जनस्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। रक्तदान शिविर इसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।


मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. उदय नारायण सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक चिकित्सकीय एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रक्तदान एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है और स्वस्थ व्यक्ति के लिए पूरी तरह सुरक्षित एवं लाभकारी है।


ब्लड बैंक मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शिविर के दौरान रक्त संग्रहण, परीक्षण एवं संरक्षण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संपन्न की गई। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक की क्षमता मजबूत होगी और आपातकालीन, दुर्घटना, प्रसूति तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक टीम का आभार व्यक्त किया।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस मेगा रक्तदान शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में रक्त संग्रहित किया गया, जिससे भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।



टैग्स