ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? दीपावली के बाद प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, कई शहरों की हवा खराब

Bihar Weather Today: बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कई जिलों में हल्की धुंध और दिन में धूप निकलने का अनुमान है। वहीं, दीपावली के बाद पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। जानिए मौसम और AQI का ताजा हाल।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में आज मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर अब हवा की गुणवत्ता पर दिखाई देने लगा है। राज्य के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है और AQI 300 के करीब पहुंच रहा है।




मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में सुबह हल्की धुंध छाने के बाद आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।




वहीं, उत्तर-मध्य बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भी सुबह धुंध रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में बारिश के आसार नहीं हैं। दक्षिण बिहार के पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा और शेखपुरा में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।




मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी पटना में सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप निकलेगी। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।




मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बिहार के जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी अगले तीन से चार दिनों तक लगभग स्थिर रह सकता है।




दीपावली के बाद बिहार के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ा रहा है। आतिशबाजी के कारण हवा में प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मुजफ्फरपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 263 दर्ज किया गया है। कई अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने की खबर है।




वायु प्रदूषण विशेषज्ञों के मुताबिक, पटाखों से निकलने वाले PM2.5 और PM10 जैसे बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इससे अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता