ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

Bihar Weather Alert: पटना समेत इन 10 जिलों के लिए शाम 5 बजे तक के लिए अलर्ट, आंधी-पानी-वज्रपात की संभावना

बिहार के पटना समेत 10 जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश की चेतावनी के बीच लोगों से घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

Bihar Weather Alert, Bihar Orange Alert, Bihar Rain News, बिहार मौसम समाचार, वज्रपात चेतावनी, पटना मौसम, नालंदा बारिश, बिहार आपदा प्रबंधन विभाग, Thunderstorm Alert Bihar, Bihar IMD Alert
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में अचानक मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक पटना, नालंदा, लखीसराय और शेखपुरा जिलों में शाम 4:05 बजे तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा दोपहर 2:05 बजे जारी दूसरे अलर्ट में खगड़िया, जमुई, नालंदा, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, पटना, लखीसराय और शेखपुरा जिलों को ऑरेंज अलर्ट के दायरे में रखा गया है। यह चेतावनी शाम 5:05 बजे तक प्रभावी रहेगी।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचें। खासकर खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है। किसानों और मजदूरों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि वज्रपात के दौरान मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करें और बिजली उपकरणों से दूरी बनाकर रखें। तेज हवा के कारण कमजोर निर्माण, टिन शेड और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

राजधानी पटना समेत कई जिलों में दोपहर बाद अचानक बादल छाने लगे और तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले कुछ घंटों तक कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।