ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना समेत इन इलाकों में बारिश का अनुमान

Bihar Weather Today: 20 अगस्त को बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर समेत प्रमुख शहरों का मौसम जानें।

Bihar weather update
Bihar weather update
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar weather : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को कोसी और सीमांचल के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर और पूर्वी बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट है।


मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को बिहार के उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।


कोसी-सीमांचल में भारी बारिश का अलर्ट

20 अगस्त को कोसी और सीमांचल के जिलों में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी और वज्रपात हो सकता है।


मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है।


इन 12 जिलों में येलो अलर्ट

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में भी आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। इन इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है।


पटना में हल्की से मध्यम बारिश

राजधानी पटना में 20 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि भारी बारिश की संभावना कम है। पटना का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


भागलपुर और पूर्णिया में भी बारिश

भागलपुर में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। यहां मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रह सकता है।


पूर्णिया में आंधी और मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


मुजफ्फरपुर से गया तक ऐसा रहेगा मौसम

मुजफ्फरपुर में बादल छाए रहने के साथ बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। दिन का तापमान करीब 32 डिग्री रहने का अनुमान है।


गया में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यहां दिन का तापमान करीब 33 डिग्री रहने की संभावना है।


दरभंगा में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम बिगड़ने पर वज्रपात भी हो सकता है। वहीं छपरा में आंशिक बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।


दक्षिण-पश्चिम बिहार में कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बिहार में 20 अगस्त को मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं। बीते दिनों झारखंड से सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार में बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव अब कमजोर हो रहा है।


फिलहाल बिहार के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।