ब्रेकिंग
नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलनालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किल

बिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्र

Bihar Health Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के 276 प्रखंडों में ब्लड कलेक्शन सेंटर खोलने की तैयारी है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद...

बिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्र
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Health Scheme: बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी बड़ी पहल की गई है. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत राज्य के 276 प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ब्लड कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे. इन केंद्रों के शुरू होने के बाद ग्रामीण मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की जरूरत पड़ने पर बड़े अस्पतालों और जिला मुख्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.


राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है. सरकार की ओर से यह पहल स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से की जा रही है.


इन ब्लड कलेक्शन सेंटरों पर स्थानीय स्तर पर मरीजों का रक्त नमूना लिया जाएगा. जरूरत पड़ने पर संबंधित रक्त बैंक से रक्त की व्यवस्था कराई जाएगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर आसान बनाने की योजना है.


गयाजी में सबसे ज्यादा 17 केंद्र

ब्लड कलेक्शन सेंटर खोलने के मामले में गयाजी जिला सबसे आगे है. यहां कुल 17 प्रखंडों में केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इसके बाद मधुबनी और सिवान में 14-14, पश्चिम चंपारण और रोहतास में 12-12 तथा पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और सारण में 11-11 केंद्र खोले जाएंगे.


मुजफ्फरपुर में 10 केंद्र

मुजफ्फरपुर जिले में कुल 10 प्रखंडों में ब्लड कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने हैं. वहीं समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा और भोजपुर में नौ-नौ केंद्र खोले जाएंगे. सहरसा, बक्सर, नवादा और मधेपुरा में आठ-आठ केंद्र स्थापित करने की योजना है.


पटना, वैशाली, सुपौल और गोपालगंज में सात-सात केंद्र

पटना, वैशाली, सुपौल और गोपालगंज जिले में सात-सात ब्लड कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे. किशनगंज और जमुई में छह-छह, कटिहार में सात, बेगूसराय और बांका में पांच-पांच तथा कैमूर और मुंगेर में चार-चार केंद्र स्थापित किए जाएंगे.


इन जिलों में भी खुलेंगे केंद्र

पूर्णिया, अररिया, जहानाबाद और अरवल में तीन-तीन केंद्र खोले जाने हैं. वहीं शिवहर, खगड़िया और औरंगाबाद में दो-दो तथा लखीसराय में एक ब्लड कलेक्शन सेंटर स्थापित किया जाएगा.


ग्रामीण मरीजों को तय करनी पड़ती है लंबी दूरी

फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त की जरूरत पड़ने पर मरीजों और उनके परिजनों को कई बार जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता है. सीमित संख्या में ब्लड बैंक होने के कारण कई इलाकों के लोगों को रक्त की व्यवस्था के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है.


समस्तीपुर में वर्तमान में सदर अस्पताल, रेडक्रॉस सोसाइटी और एक निजी रक्त केंद्र सहित कुल तीन रक्त बैंक संचालित हैं. नए ब्लड कलेक्शन सेंटर शुरू होने के बाद प्रखंड स्तर पर ही रक्त नमूना संग्रह करने और जरूरत के अनुसार संबंधित रक्त बैंक से रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी.


276 प्रखंडों के सीएचसी में स्थापित होंगे केंद्र

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत राज्य के 276 प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे. इनमें गयाजी में सबसे अधिक 17, मधुबनी और सिवान में 14-14 तथा पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और सारण में 11-11 केंद्र शामिल हैं. योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रक्त की उपलब्धता को प्रखंड स्तर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.