ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार विधानसभा की कैटीन में भाई-भाई का प्यार, तेजस्वी के खाना खाने के बाद तेजप्रताप ने डोसा मंगवा कर खिलाया

PATNA:बिहार विधानसभा की कैंटीन में आज लालू फैमिली का फुल ड्रामा दिखा. तेजस्वी यादव आज विधानसभा की कैंटीन में खाना खाने पहुंच गये. साथ में तेजप्रताप भी पहुंचे. तेजस्वी ने पूरी थाली

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA:बिहार विधानसभा की कैंटीन में आज लालू फैमिली का फुल ड्रामा दिखा. तेजस्वी यादव आज विधानसभा की कैंटीन में खाना खाने पहुंच गये. साथ में तेजप्रताप भी पहुंचे. तेजस्वी ने पूरी थाली जब खत्म कर ली तो तेजप्रताप ने डोसा मंगवाया और फिर छोटे भाई को अपने हाथों से खिलाया.


लंच ब्रेक में कैंटीन में पहुंचे तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के दौरान विधानसभा में ज्यादा वक्त दे रहे हैं. सदन की कार्यवाही जब भोजन अवकाश के लिए स्थगित हुई तब तेजस्वी यादव विधानसभा की कैंटीन में लंच करने पहुंचे. तेजस्वी के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी कैंटीन पहुंचे. खास बात यह रही कि तेजस्वी और आरजेडी विधायकों के साथ-साथ जेडीयू के विधायक भी कैंटीन में नजर आए. तेजस्वी ने सभी के साथ बैठ कर चावल,दाल, सब्जी वाली थाली मंगवायी और साथ बैठकर खाना खाया.


खाने के बाद तेजप्रताप ने मंगवाया डोसा

हालांकि तेजप्रताप यादव तेजस्वी के साथ ही विधानसभा कैंटीन पहुंचे थे. लेकिन खाने के बाद उन्हें बड़े भाई की भूमिका याद आयी. लिहाजा तेजप्रताप ने डोसा का आर्डर दिया. तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों के लिए डोसा आया. इसके बाद तेजप्रताप यादव ने अपने हाथों से तेजस्वी को डोसे की थाली से सांभर लेकर खिलाया. फोटो सेशन हुआ और फैमिली ड्रामा पूरा हो गया.


तेजस्वी के इमेज बिल्डिंग पर तेजप्रताप का ग्रहण?

तेजस्वी यादव इस विधानसभा सत्र के दौरान पूरे तौर पर बदले बदले नजर आ रहे हैं. सदन के अंदर से लेकर बाहर तक वे ज्यादा मैच्योर दिख रहे हैं. लेकिन तेजप्रताप यादव अपने छोटे भाई की गंभीरता को कम करते दिख रहे हैं. तेजस्वी की जनसभाओं में तेज प्रताप गंभीरता के बजाय फिल्मी ड्रामे करते ज्यादा दिख रहे हैं. हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव का नीतीश कुमार पर दिया गया भाषण भी विवादों में रहा है. 






टैग्स