ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

Bihar News: भविष्य में कर लेंगे ट्रेनिंग और परिवहन विभाग ने नए MVI को काम किया अलॉट, परिवहन-प्रशासनिक सेवा के 1-1 अफसरों को DTO का चार्ज

परिवहन विभाग ने भागलपुर और मुजफ्फरपुर में नए DTO का प्रभार सौंपा है। वहीं भोजपुर में मोटरयान निरीक्षक पप्पू कुमार को प्रशिक्षण पूर्ण किए बिना ही कार्य आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने आदेश में कहा है कि वे भविष्य में शेष ट्रेनिंग पूरी करेंगे।

Bihar News, Transport Department Bihar, DTO Posting Bihar, MVI Pappu Kumar, Bhagalpur DTO, Muzaffarpur DTO, Bihar Transport Service, Vijayant IAS, Kumar Vivek DTO, भोजपुर MVI, परिवहन विभाग आदेश
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: परिवहन विभाग ने दो जिलों में डीटीओ का चार्ज दिया है. इनमें एक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, तो दूसरे परिवहन सेवा के. सबसे खास बात यह कि एक मोटरयान निरीक्षक को बिना ट्रेनिंग पूर्ण किए ही काम अलॉट कर दिया गया है. परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि उक्त एमवीआई भविष्य में अपनी ट्रेनिंग पूर्ण कर लेंगे. 

कुमार विवेक बने मुजफ्फरपुर के डीटीओ

खगड़िया के जिला परिवहन पदाधिकारी विजयंत बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं . इन्हें अगले आदेश तक भागलपुर जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं हाल ही में बिहार परिवहन सेवा के अपर जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेक जिन्हें प्रमोट कर जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है,इन्हें मुजफ्फरपुर जिला परिवहन पदाधिकारी का पूर्ण प्रभार दिया गया है.

कार्य हित में बिना प्रशिक्षण पूर्ण कराए ही दिया गया काम

सबसे महत्वपूर्ण यह की परिवहन विभाग विभाग ने बिना ट्रेनिंग पूर्ण किए ही मोटर यान निरीक्षक पप्पू कुमार को कार्य आवंटित कर दिया है. परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि पप्पू कुमार को 30 जनवरी 2023 को मोटर यान निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था. इनका योगदान 19 सितंबर 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया. इसके बाद भोजपुर में पद स्थापित किया गया . कार्य हित में पप्पू कुमार को मोटर यान निरीक्षक-3 भोजपुर का कार्य आवंटित किया जाता है. परिवहन विभाग ने अपने आदेश में आगे कहा कि यह निर्देश दिया जाता है कि भविष्य में विभाग द्वारा निर्धारित शेष प्रशिक्षण को पूरा कर लेंगे.

Bihar News: भविष्य में कर लेंगे ट्रेनिंग और परिवहन विभाग ने नए MVI को काम किया अलॉट, परिवहन-प्रशासनिक सेवा के 1-1 अफसरों को DTO का चार्ज

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता