ब्रेकिंग
बिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIR

NI कार्य के कारण बिहार की 28 ट्रेनें प्रभावित, वंदे भारत समेत 16 गाड़ियों के रूट बदले और कुछ रद्द

Bihar Train Update: डीडीयू और लखनऊ मंडल में एनआई कार्य के चलते बिहार की 28 ट्रेनें 4 मई से 27 मई तक प्रभावित रहेंगी. एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए और कुछ सेवाएं रद्द की गई हैं.

Bihar Train Update
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Train Update: डीडीयू और लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते 4 से 27 मई तक पटना सहित बिहार की 28 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। गया स्टेशन पर लाइन संख्या एक के सीसी एप्रन को हटाने के कारण 4 से 16 मई तक पटना-गया और गया-पटना स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी।


इसके अलावा चार ट्रेनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा और छह ट्रेनों को बीच में ही समाप्त किया जाएगा। जौनपुर स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण भी कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कुल 16 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पटना-गोमतीनगर वंदे भारत और कोटा-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि 4 से 27 मई तक 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाया जाएगा। इस बदलाव के कारण अयोध्या धाम स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।


इसी तरह 14, 15, 17, 21, 22 और 24 मई को 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस को लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 9, 16 और 23 मई को 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस भी इसी बदले हुए मार्ग से चलेगी। इन रूट बदलावों के चलते अयोध्या कैंट, अकबरपुर और जौनपुर स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।


इसके अलावा 4 से 16 मई तक 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस को पटना, जटडुमरी, इस्लामपुर और तिलैया के रास्ते धनबाद तक चलाया जाएगा, जबकि वापसी में 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस इसी मार्ग से पटना पहुंचेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता