ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की गई जान; परिवार में मातम का माहौल

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के ममाले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जातो हो। इसी

बिहार : तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, दो की गई जान; परिवार में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के ममाले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जातो हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के बिहटा में सड़क दुर्घटना हुई है। यहां नेउरा थाना इलाके के बिहटा-खगौल मुख्य सड़क पर नेउरागंज गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। जिसके बाद कार खुद सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। घटना में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य दोस्त घायल है। जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 


वहीं, घटना के बाद से सड़क के दोनों तरफ कई घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं सूचना पर पहुंची नेउरा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के नोनार गांव निवासी भगवान उपाधायन के 26 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार और खगौल थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी विश्वबंधु के 25 वर्षीय पुत्र शंशाक कुमार के रूप में की गई है। 


उधर, इस घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अर्चना कुमारी ने कहा कि- नेउरागंज के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और एक के घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है,फरार कार सावर की तलाश की जा रही है।