ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar Teacher Transfer: आने वाला है इन शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग ऑर्डर, तीन दिन से अंदर पूरा होगा सारा काम

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने शनिवार को कहा कि पहले सक्षमता परीक्षा पास महिला शिक्षिकाओं की ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी।

Bihar Teacher Transfer
Bihar Teacher Transfer
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार में सरकारी स्कूल के शिक्षकों का तबादला हो रहा है। पिछले कई महीनों से सिलसिलेवार तरीके से टीचर के ट्रांसफर किए गए जा रहे हैं। ऐसे में जिन शिक्षकों ने तबादले का आवेदन दिया है उन्हें सहूलियत दी जा रही है। इसके अलावा प्रधान शिक्षकों को भी जिला आवंटित किया जा रहा है। इस बीच शिक्षा विभाग से जानकारी मिली है कि दो से तीन दिन के अंदर फिर से शिक्षकों का तबादला किया जाना है। 


ऐसे में इस बार किन शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होगी इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने दी है। शिक्षा विभाग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि बिहार के सरकारी शिक्षकों का तबादला अभी तक छह चरणों में हो चुका है। इसके बाद भी जो शिक्षक अभी छूटे हुए हैं उनका भी ट्रांसफर किया जाएगा। पहले दूरी के आधार पर महिला शिक्षकों का तबादला होगा। 


एसीएस ने बताया कि अभी पहले सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों का ट्रांसफर होना है। उसके बाद ही आगे का काम किया जाएगा। सक्षमता पास टीचर का दो से तीन दिनों के अंदर ही तबादले हो जाएंगे और ऑर्डर जारी हो जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सक्षमता पास शिक्षकों के तबादले के बाद BPSC TRE-1 और TRE-2 से पास महिला शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाएगा। जल्द ही ये प्रक्रिया भी होगी। 


इधर, उन्होंने बताया कि अबतक की लिस्ट को ध्यान से देखें तो सबसे पहले कैंसर और गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों को मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट जारी की गई। इसके बाद पति की पोस्टिंग के आधार पर ट्रांसफर के लिए आवेदन करने वालीं महिलाओं के आवेदन पर विचार किया गया। सबसे आखिर में पुरुष शिक्षकों का तबादला होगा।