ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Survey Ameen Training : बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इस प्रशिक्षण के बाद मिल सकता है जॉब; युवाओं के लिए निबंधन शुरू

बिहार सरकार ने सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण के लिए निबंधन शुरू किया। मैट्रिक पास बेरोजगार छात्र-छात्राएं 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Survey Ameen Training : बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इस प्रशिक्षण के बाद मिल सकता है जॉब; युवाओं के लिए निबंधन शुरू
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Survey Ameen Training : बिहार सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और पहल की गई है। राज्य में संचालित सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए निबंधन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण स्तर पर तकनीकी रूप से दक्ष कर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी और बेरोजगार छात्र-छात्राओं के लिए सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


रामगढ़ चौक प्रखंड के सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण प्रभारी सुधीर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी आठ पंचायतों के विभिन्न गांवों से निबंध संस्थान से शिक्षित और न्यूनतम मैट्रिक पास बेरोजगार युवक-युवतियां इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। निबंधन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन कराने की अपील की गई है।


निबंधन प्रक्रिया और शुल्क

निबंधन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में किया जा रहा है। आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित है, वहीं राज्य सरकार ने सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को राहत देते हुए एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 50 रुपये की विशेष छूट का प्रावधान किया है। प्रशिक्षण प्रभारी के अनुसार, परीक्षा शुल्क समिति के निर्णय अनुसार बाद में लिया जाएगा।


सुधीर राय ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से उन छात्रों के लिए कारगर है जो मैट्रिक पास होने के बाद तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। अमीन के कार्य की वर्तमान समय में भारी मांग है, जिसके कारण प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार पाने में किसी तरह की कठिनाई नहीं होती।


45 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर

सर्वे अमीन का यह तकनीकी प्रशिक्षण कुल 45 दिनों का होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के कई विभागों में काम करने का अवसर मिल सकता है। इनमें शामिल हैं—


सर्वे विभाग


चकबंदी विभाग


सिंचाई विभाग


नलकूप विभाग


गंडक परियोजना


सर्वे अंचल कार्यालय


इन विभागों में प्रशिक्षित युवाओं को अमीन के पद पर प्राथमिकता के आधार पर नियोजन मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी अपने गांव, शहर या पंचायत स्तर पर प्राइवेट अमीन के रूप में भी कार्य कर सकते हैं। निजी कार्यों में भूमि नापी, सीमांकन, रजिस्ट्रेशन हेतु मापन और भूमि विवाद समाधान जैसे कई कार्य शामिल होते हैं, जिससे युवाओं को बेहतर आय के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।


युवाओं को प्रेरित करने की अपील

सुधीर राय ने प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों—मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, वार्ड सदस्य, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, आवास सहायक, रोजगार सेवक, कृषि सलाहकार और विकास मित्र—से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक बेरोजगार और शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण के लिए निबंधन कराने को प्रेरित करें।


उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगा, बल्कि प्रखंड और जिले में भूमि संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षित अमीनों की उपलब्धता से सरकारी योजनाओं की गति बढ़ेगी और भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान भी तेज़ी से होगा।


सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को तकनीकी दक्षता देना और उन्हें सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में मजबूत रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। निर्धारित समयसीमा को देखते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द निबंधन कराने की सलाह दी गई है, ताकि वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें।

संबंधित खबरें