ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार से इन शहरों के लिए आज चलेंगी 27 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

PATNA : छठ पूजा के समय घर आए प्रवासियों के लिए अब अपने काम पर वापसी का समय आ गया है। लिहाजा इनकी वापसी को लेकर भारतीय रेल ने बड़ी तैयारी की है। इसी कड़ी में इन प्रवासियों की मुश्किलो

बिहार से इन शहरों के लिए आज चलेंगी 27 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : छठ पूजा के समय घर आए प्रवासियों के लिए अब अपने काम पर वापसी का समय आ गया है। लिहाजा इनकी वापसी को लेकर भारतीय रेल ने बड़ी तैयारी की है। इसी कड़ी में इन प्रवासियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए अलग - अलग महानगरों और शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी गई है। इसी कड़ी में अब बिहार से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत 6 शहरों के लिए शुक्रवार को 27 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।



दरअसल,  लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पटना सहित विभिन्न शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची जारी की है। रेलवे द्वारा पटना, गया, बरौनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा से दिल्ली के लिए कई जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही कोलकाता, सिकंदराबाद, कोयम्बटूर, जोधपुर तथा लोकमान्य तिलक के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। छठ पूजा के बाद बिहार से अन्य राज्यों की ओर जाने वालों की भारी भीड़ है। इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।


24 नवंबर को दिल्ली के लिए उपलब्ध ट्रेनें गाड़ी सं. 03635 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन गया से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 02245 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से रात 7.00 बजे प्रस्थान करेगी। 02249 पटना-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 02353 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 4.00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 04065 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 5.45 बजे प्रस्थान करेगी।


उधर, गाड़ी सं. 03134 पटना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन पटना से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी सं. 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन दानापुर से दिन मेंं 11.45 बजे खुलेगी। गाड़ी सं. 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से रात 11.20 बजे रवाना होगी। गाड़ी सं. 05281 मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 1.00 बजे निकलेगी। गाड़ी सं. 09344 दानापुर-डॉ अंबेडकर नगर (इंदौर) स्पेशल ट्रेन दानापुर से रात 9.30 बजे प्रस्थान करेगी।