ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा संविधान दिवस, ACS सीके अनिल ने जारी किए निर्देश

Bihar Education News: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

Bihar Education News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।




शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने शुक्रवार को इस बारे में सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा है कि भारतीय संविधान देश की अनमोल धरोहर है। यह सामाजिक समरसता, संवाद और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। 




अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 26 को सभी स्कूलों की प्रार्थना सभा में एक छात्र और एक छात्रा को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर पांच-पांच मिनट बोलने का अवसर दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन के बाद एक पीरियड में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर, ड्राइंग और कोलाज बनाने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, लाइब्रेरी पीरियड में संविधान के मूल सिद्धांतों पर क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा।




अपर मुख्य सचिव ने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने कक्ष में महात्मा गांधी के चित्र के साथ संविधान की प्रस्तावना का बड़ा पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है। यह पोस्टर पूरे साल लगा रहेगा। इसके अलावा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों में अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकेंगी।




एसीएस ने अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि संविधान दिवस का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाए। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी संविधान के महत्व और दैनिक जीवन में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता