ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

Bihar News: बिहार सरकार ने अंतर-जिला स्थानांतरित राजस्व कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का अंतिम निर्देश दिया है। तय समय में ज्वाइन नहीं करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने अंतर-जिला स्थानांतरित एवं पदस्थापित राजस्व कर्मचारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि जिन कर्मचारियों ने अब तक अपने नव पदस्थापित जिला में योगदान समर्पित नहीं किया है, वे अगले 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से योगदान दें।



उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आदेश संख्या-298(4) दिनांक 14.07.2026, आदेश संख्या-326(4) दिनांक 23.07.2026 तथा आदेश संख्या-336(4) दिनांक 28.07.2026 के माध्यम से अंतर-जिला स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था। इसके बावजूद कुछ राजस्व कर्मचारियों द्वारा अब तक योगदान नहीं किया गया है, जो विभागीय आदेशों की अवहेलना है।



सचिव जय सिंह ने स्पष्ट कहा कि 24 घंटे की निर्धारित अवधि के भीतर योगदान नहीं करने वाले राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध बिना किसी अतिरिक्त अवसर के विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।



उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद योगदान नहीं देने वाले कर्मचारियों की सूची विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



सचिव ने कहा कि सरकार की मंशा प्रशासन को जवाबदेह, अनुशासित एवं जनोन्मुख बनाना है। इसलिए प्रत्येक राजस्व कर्मचारी का दायित्व है कि वह विभागीय आदेशों का समयबद्ध पालन करते हुए अपने नव पदस्थापित स्थल पर तत्काल योगदान समर्पित करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता