ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार : रेलवे इंजीनियर की 3.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 3.44 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है.सीबीआ

बिहार : रेलवे इंजीनियर की 3.44 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने की बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 3.44 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया है.सीबीआई की टीम ने चन्देश्वर यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है.


आपको बता दें कि पिछले दिनों पूर्व रेलवे जमालपुर के तत्कालीन सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्रेश्वर प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था. इनके खिलाफ ईडी ने रेलवे का स्क्रैप बेचने का मामला दर्ज किया था.  गौरतलब हो कि इसी मामले में मेसर्स श्री महारानी स्टील के मालिक देवेश कुमार को 13 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.


इस मामले में सीबीआइ ने भी तीन साल पहले 9 फरवरी 2018 को मामला दर्ज किया था और जांच कर रहा है. ईडी ने इस मामले को 28 फरवरी 2020 को दर्ज किया था. उसी वक्त पूछताछ के बाद तत्कालीन सेक्शन इंजीनियर चंदेश्वर प्रसाद यादव व मेसर्स महारानी स्टील के मालिक देवेश कुमार के नाम सामने आये थे और फिर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.


इन अभियुक्तों पर आरोप है कि रेलवे के स्क्रैप (रेल वैगन का पुराना हिस्सा) को मोटी रकम लेकर महारानी स्टील को औने-पौने दाम में बेच दिया था. इसके कारण रेलवे को लगभग 34 करोड़ रुपये का चूना लगा था. उस स्क्रैप के कस्टोडियन तत्कालीन सेक्शन इंजीनियर चंद्रेश्वर प्रसाद यादव ही थे. इस मामले में कंपनी के फाइनांसर राकेश कुमार ने बताया था कि उक्त स्क्रैप को खरीदने के लिए रेलवे के पदाधिकारियों को मोटी रकम दी गयी थी.