ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बिहार ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध मो. मुस्तफा को उठायाआपके आवास तक कैसे पहुंची शराब की बोतल? रोहिणी आचार्य का सीएम सम्राट चौधरी से तीखा सवालइंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपमुजफ्फरपुर में बिहार ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध मो. मुस्तफा को उठायाआपके आवास तक कैसे पहुंची शराब की बोतल? रोहिणी आचार्य का सीएम सम्राट चौधरी से तीखा सवालइंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिप

Bihar Scholarship 2026 : मैट्रिक-इंटर पास छात्रों के लिए खुशखबरी! बिहार सरकार देगी ₹15 हजार तक, 25 मई से करें आवेदन

बिहार सरकार ने 2026-27 मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। मैट्रिक और इंटर पास छात्र-छात्राएं 25 मई से मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन कर प्रोत्साहन राशि का लाभ ले सकेंगे।

Bihar Scholarship 2026 : मैट्रिक-इंटर पास छात्रों के लिए खुशखबरी! बिहार सरकार देगी ₹15 हजार तक, 25 मई से करें आवेदन
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Scholarship 2026  : बिहार शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं मेधासॉफ्ट पोर्टल पर 25 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे।


शिक्षा विभाग ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। योजना के तहत विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी।


किन योजनाओं का मिलेगा लाभ

जारी सूचना के अनुसार कई श्रेणियों के छात्रों को अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत सामान्य वर्ग के प्रथम श्रेणी से पास छात्रों को भी 10 हजार रुपये मिलेंगे।


अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी विशेष मेधावृत्ति योजना लागू की गई है। मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण SC/ST छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये तथा द्वितीय श्रेणी से पास विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी।


इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम और द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण अनुसूचित जाति एवं जनजाति की छात्राओं को क्रमशः 15 हजार और 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के प्रथम श्रेणी से पास छात्रों एवं छात्राओं को भी 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 10 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।


मेधासॉफ्ट पोर्टल पर करना होगा आवेदन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से मेधासॉफ्ट पोर्टल यह रहा लिंक  पर ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य पोर्टल या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा। NIC द्वारा विकसित मेधासॉफ्ट पोर्टल पर छात्रों की जिलावार और संस्थानवार सूची अपलोड कर दी गई है। छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी की जांच करनी होगी। आवेदन के दौरान छात्र अपना बैंक खाता संख्या, IFSC कोड और आधार संख्या से संबंधित जानकारी दर्ज करेंगे।


आधार और बैंक खाते की अनिवार्यता

विभाग ने कहा है कि छात्रों का आधार नंबर बैंक खाते से सीडेड होना जरूरी है। साथ ही बैंक खाता छात्र के नाम से होना चाहिए। यह खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बिहार स्थित शाखा में संचालित होना चाहिए।


लॉगिन के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा का रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि अथवा परीक्षा में प्राप्त कुल अंक की जानकारी देनी होगी। आवेदन प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की भी सलाह दी गई है। विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे स्वयं मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन करें।


तकनीकी सहायता के लिए जारी किए गए नंबर

आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 8986294256, 9534547098 और 8298406704 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा mkuyinter2022@gmail.com ईमेल आईडी पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। शिक्षा विभाग की इस पहल से लाखों छात्रों को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है, जिससे वे आगे की पढ़ाई जारी रखने में सक्षम हो सकेंगे।