ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बड़ी खबर: बिहार पुलिस में तैनात ड्राइवरों की नौकरी खतरे में, एक महीने में नौकरी से निकालने का आदेश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से एक बड़ा आदेश जारी किया गया है. पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी किये गए पत्र से बिहार पुलिस में

बड़ी खबर: बिहार पुलिस में तैनात ड्राइवरों की नौकरी खतरे में, एक महीने में नौकरी से निकालने का आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से एक बड़ा आदेश जारी किया गया है. पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी किये गए पत्र से बिहार पुलिस में संविदा पर बहाल ड्राइवरों को एक बड़ा झटका लगा है. डिपार्टमेंट ने कांट्रैक्ट पर बहाल ड्राइवरों का अनुबंध समाप्त करने का आदेश दिया है.


बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी, विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक, निगरानी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल, रेल सहित सभी जिलों के एसपी/एसएसपी और पुलिस परिवहन मुख्यालय के उपाधीक्षक को पत्र लिखा गया है. इस पत्र में कहा गया है कि बिहार पुलिस में संविदा के आधार पर नियुक्त चालक सिपाहियों का अनुबंध समाप्त कर दिया जाएग.


पुलिस मुख्यालय के इस बड़े फैसले से संविदा के आधार पर नियुक्त चालक सिपाहियों को झटका लगा है. पत्र में लिखा गया है कि किसी भी हालत में संविदा पर नियुक्त चालक सिपाहियों को जुलाई महीने के बाद कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा. पत्र में लिखा गया है कि संविदा चालकों की नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2010 की कंडिका-9 में इस बात का जिक्र है कि संविदा के आधार पर नियुक्त चालक सिपाहियों का अनुबंध समाप्त करने से पहले उन्हें एक महीने पहले नोटिस दिया जायेगा.


बिहार पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को संविदा पर बहाल चालक सिपाहियों को नोटिस भेजकर संविदा समाप्त करने की सूचना देने का निर्देश दिया है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके. 


बड़ी खबर: बिहार पुलिस में तैनात ड्राइवरों की नौकरी खतरे में, एक महीने में नौकरी से निकालने का आदेश

टैग्स