ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar Police : 300 पुलिस वालों पर होगी एफआईआर, SSP ने दिया आदेश; जानिए क्या है मामला

Bihar Police: पटना के एसएसपी ने जिले के 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इनके खिलाफ गांधी मैदान थाने में केस दर्ज

Bihar Police
Bihar Police
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Police : बिहार के पुलिस महकमे में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब काम में कोताही करने वाले पुलिसकर्मियों पर सीधा मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उन्हें इसको लेकर उचित जवाब भी देना होगा। इस तरह के पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश खुद पटना शहर के पुलिस कप्तान यानि एसएसपी ने दी है। 


दरअसल, पटना जिले में 300 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह आदेश दिया है। इस लिस्ट में वह पुलिसकर्मी हैं जो पहले से किसी मामले में  जांच अधिकारी (आईओ) रहे और तबादला होने के बाद उन्होंने केस का प्रभार नहीं दिया, उन पर कार्रवाई की जाएगी। अब इनके खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, पटना जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पूर्व में तैनात 300 से अधिक जांच अधिकारियों ने अपना ट्रांसफर होने के बावजूद आज तक केस का प्रभार नए जांचकर्ता को नहीं सौंपा है। इस कारण जिले में हजारों मामले लंबित हैं। एसएसपी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।


इधर, एसएसपी के आदेश पर संबंधित पुलिस थानों से केस का प्रभार नहीं देने वाले पदाधिकारियों की सूची गांधी मैदान थाने में भेजी जा रही है। गांधी मैदान थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि 300 से अधिक नामों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें 60 से अधिक आईओ ने तुरंत प्रभार देने के लिए संपर्क किया है। केस दर्ज करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि अन्य जिलों में भी लंबित केसों के निपटारे के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।