ब्रेकिंग
भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी

Bihar News: पारिवारिक विवाद के बाद विवाहिता ने महात्मा गांधी सेतु से लगाई छलांग, फिर ऐसे बची जान

Bihar News: पटना के महात्मा गांधी सेतु पर शिल्पी देवी ने पारिवारिक विवाद के बाद गंगा में छलांग लगा दी। मछुआरों ने बचाया, NMCH में भर्ती। पुलिस ने शुरू की जांच।

Bihar News
महात्मा गांधी सेतु पर सुसाइड की कोशिश
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: महात्मा गांधी सेतु एक बार फिर सुसाइड जोन के रूप में चर्चा में है। बोरिंग रोड की रहने वाली शिल्पी देवी ने पारिवारिक कलह के बाद गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक शिल्पी ने घरेलू विवाद के बाद महात्मा गांधी सेतु से गंगा में कूदने का फैसला किया। सौभाग्य से, मौके पर मौजूद मछुआरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और उन्हें बचा लिया।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिल्पी देवी को नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH) में भर्ती कराया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिल्पी के घर में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया।


महात्मा गांधी सेतु पर ऐसी घटनाएँ कोई नई बात नहीं हैं। 2018 में भी इस पुल को “सुसाइड पॉइंट” के रूप में चर्चा मिली थी, जब तीन दिनों में दो लोगों ने यहाँ आत्महत्या की थी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है, लेकिन बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएँ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। पुलिस ने बताया कि शिल्पी के परिवार से पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद के कारणों का पता लगाया जा सके।


बादल रोहन की रिपोर्ट