ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: महिला अंचल अधिकारी के खेल का खुलासा, CO ने अपने स्वार्थ में किया ऐसा काम...अब मिली सजा

अरवल जिले की पूर्व सीओ अलका कुमारी ने दाखिल-खारिज मामलों में निजी स्वार्थ से गड़बड़ी की। विभागीय जांच में दोषी पाई गईं, तीन वेतनवृद्धि पर रोक का दंड मिला।

बिहार महिला अधिकारी सजा, दाखिल खारिज घोटाला, अलका कुमारी सीओ, भूमि सुधार विभाग कार्रवाई, कुर्था अंचल गड़बड़ी, बिहार राजस्व विभाग, ऑनलाइन दाखिल खारिज भ्रष्टाचार, साहेबगंज अंचल अधिकारी
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी ने दाखिल खारिज में बड़ा खेल किया था. खास को फायदा पहुंचाने के पीछे महिला अंचल अधिकारी का निजी स्वार्थ था. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी को दंड दिया है.

महिला अंचल अधिकारी ने गड़बड़ी की. इसके बाद राजस्व भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी को दंड दिया है .अरवल जिले के कुर्था अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी अलका कुमारी जो वर्तमान में साहेबगंज की अंचल अधिकारी हैं, इन पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत करने के बाद इसी दस्तावेज को फिर से स्वीकृत करने के आरोप थे. साथ ही दाखिल खारिज प्रावधानों का उल्लंघन करने जैसे गंभीर आरोप थे. इन आरोपों को लेकर अलका कुमारी से 21 में 2024 को स्पष्टीकरण की मांग की गई. महिला अंचल अधिकारी ने 26 जून 2024 को अपना स्पष्टीकरण दिया .

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी के स्पष्टीकरण की समीक्षा की. जिसमें पाया गया कि सीओ ने  अपनी निजी स्वार्थ वश किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह चूक की है. उन्होंने दाखिल खारिज नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. ऐसे में कुर्था अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी अलका कुमारी के खिलाफ संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता