ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: मछुआरा आयोग में नई नियुक्ति, जेडीयू प्रवक्ता को बनाया गया सदस्य,जानें....

बिहार सरकार ने खाली आयोगों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मछुआरा आयोग में विद्यासागर निषाद के इनकार के बाद जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद को सदस्य नियुक्त किया गया है।

बिहार मछुआरा आयोग, अरविंद निषाद जेडीयू, आयोग में नियुक्ति, जेडीयू प्रवक्ता खबर, विद्यासागर सिंह निषाद, बिहार बोर्ड आयोग नियुक्ति, एनडीए सरकार बिहार, आयोग पद अस्वीकार
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार खाली पड़े बोर्ड-आयोग-निगम को भर रही है. सत्ताधारी गठनबंधन के नेताओं को आयोग का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में नियुक्ति की जा रही है. हाल के दिनों में 100 से अधिक राजनैतिक कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया गया है. 31 मई 2025 को मछुआरा आयोग का गठन किया गया था. लेकिन एक सदस्य ने राज्य मछुआरा आयोग का सदस्य बनने से इनकार कर दिया. इसके बाद सरकार ने उक्त जगह पर जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद की नियुक्ति की है. इस संबंध में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. 

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि 31 मई को राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया गया था. जिसमें विद्या सागर सिंह निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था. नियुक्ति के बाद उन्होंने इस पद पर कार्य करने में असमर्थता व्यक्त की. लिहाजा विद्या सागर निषाद के स्थान पर अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य बनाया जाता है. 

बता दें, अरविंद निषाद जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता हैं.इसके पहले ये अति पिछड़ा वर्ग के विशेष आयोग के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं. हालांकि 2024 में एनडीए की सरकार बनने के बाद आयोग को भंग कर दिया गया था. अब अरविंद निषाद को मछुआरा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.