ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिहार में यास तूफान का असर, कल से एक हफ्ते तक भीषण आंधी-बारिश के आसार, अलर्ट जारी

PATNA : बिहार के सभी जिलों में यास तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बिहार के 38 जिलोंमें यास का असर दिखेगा. 22 जिलों में मध्य बारिश और 16 जिलों में

बिहार में यास तूफान का असर, कल से एक हफ्ते तक भीषण आंधी-बारिश के आसार, अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सभी जिलों में यास तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बिहार के 38 जिलोंमें यास का असर दिखेगा. 22 जिलों में मध्य बारिश और 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलेंगी और वज्रपात की संभावना है। 26 मई से 7 दिनों तक इसका प्रभाव देखा जाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को तूफान की आशंका की जानकारी दी है. इसके लिए आपदा प्रबंधन को भेजे गये पत्र में मौसम विभाग ने कहा कि ‘यास’ तूफान बंगाल की खाड़ी में दीघा के पास दिख रहा है. 


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान ओडिशा से लगभग 450 किमी दूर है, 26 मई की शाम इसके ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है. इसके बाद झारखंड होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा. इसके असर से बिहार के सभी हिस्सों में बारिश होगी. इस कारण तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल 25 मई तक बिहार के दक्षिणी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा. जबकि, पूर्वी हिस्से में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. 


जानकारी हो कि अरब सागर में सक्रिय ताउ ते तूफन के कमजोर होने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में यास चक्रवाती तूफान सक्रिय हो गया है. 26 से 30 मई के बीच बिहार के 22 जिलों में मध्य बारिश और 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात के आसार हैं. 28 मई के बाद बिहार के दक्षिणी हिस्से में स्थित पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय नवादा में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं.