ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए मिलेंगे 3 लाख, नीतीश सरकार का बड़ा एलान

PATNA : बिहार सरकार अब प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए 3 लाख रुपये देगी. परिवहन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र

बिहार में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए मिलेंगे 3 लाख, नीतीश सरकार का बड़ा एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार अब प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए 3 लाख रुपये देगी. परिवहन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक प्रखंडों में प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए 50 फीसदी या अधिकतम 3 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा. 


इस योजना का लाभ ऐसे प्रखंडों को मिलेगा जहां पर पेट्रोल पंप और सर्विस सेंटर के अलावे एक भी मोटरवाहन प्रदूषण जांच केंद्र नहीं है. यानी, योजना का लाभ प्रदूषण जांच केंद्र विहीन प्रखंडों को मिलेगा. 


परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन देना. इसके लिए जल्द ही विभाग के वेबसाइट पर विज्ञापन का प्रकाशन होगा. विज्ञापन प्रकाशित होने के 15 दिनों के अंदर आवेदन जमा करनी होगी. आवेदन करने वाले स्थायी निवासी होंगे. 


शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा. एक प्रखंड के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले व्यक्ति को प्राथमिकता मिलेगी. यदि शैक्षणिक योग्यता एक है तो अधिक उम्र वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी. 


चयनित आवेदक को प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने के बाद अगले 3 साल तक केंद्र को संचालित रखना है. परिवहन विभाग द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को सड़क सुरक्षा निधि से आवंटन उपलब्ध कराएगा. 

टैग्स