ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार में मिले 2 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 582

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. इस वक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 582 हो गया है. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि दोनों नए मामले अरवल जिले के हैं. अरवल के चामंडी से 29 साल का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है. वहीं दूसरी ओर शीघ्रमपुर के रहने वाले 14 साल के एक नाबालिग की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. 


स्वास्थ्य विभाग की ओर से इससे पहले शनिवार को पहली अपडेट जारी की गई. इस अपडेट के मुताबिक शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय से 18 साल का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. बता दें कि बिहार में अब तक कुल 300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि 5 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है.

बिहार में मिले 2 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 582

बिहार में मिले 2 और कोरोना मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 582


टैग्स